Thursday, March 26, 2020

वैसे सब अच्छा किया है, ये भी कर देते तो अच्छा होता।।

वैसे सब अच्छा किया है, 
ये भी कर देते तो अच्छा होता।।

60,000/- महीने की तनख्वाह वाले जैव वैज्ञानिकों से उम्मीद पूरे देश को हैं, 
अगर 7 करोड़ सालाना वाले क्रिकेटर से लेकर इन वैज्ञानिकों के लिए अच्छी प्रयोगशाला बना देते तो अच्छा होता।

हजारों स्पॉन्सर्स मिल जाते होंगे क्रिकेट और सिनेमा को,
अगर दो चार *विज्ञान* को भी मिल जाते तो अच्छा होता।।

33 करोड का चंदा दिया है प्रधान मंत्री राहत कोश में आपने,
अगर कुछ ध्यान आपके अपने  हजारों बेसहारा सैनिकों पर भी दे देते तो अच्छा होता।।

मरने पर 5 लाख का मुआवजा दोगे ऐसा सुना मैंने, 
जो रोज जिंदा ही मर रहे है दो वक़्त की रोटी के बिना,
उनका भी सोच लेते तो अच्छा होता।।

बारिश के साथ मलेरिया डेंगू और चिकनगुनिया भी आने वाले होंगे जल्दी ही,
जरा अस्पतालों कि हालत सुधर जाती तो अच्छा होता।।

जानता हूं बहोत खेद जताया है अपने कोरोना से हुए संकट पर,
पर दो दिन पहले 17 जाबांज जवानों को उनके परिवार के लिए भी दो शब्द बोल देते तो अच्छा होता।।

वैसे सब अच्छा किया है, 
जरा इस पर भी सोच लेते तो अच्छा होता।।

शुभम गुप्ता
सहायक कमांडेंट
31 वाहिनी, 
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल


Monday, March 2, 2020

बदनाम गली

जिस्म का सौदा जहां पर आम हैं,
 हर शहर में एक गली बदनाम है 
द्रौपदी सीता की इज्जत जो बचा ले 
आज ना कोई कृष्ण है ना राम है  
बट रही है कॉम मजहब के हाथों में 
लोग समझते इसमें बड़ा आराम है 
भीड़ में पैरो से जो कुचला गया 
वही आज इस देश में गुमनाम है 
क्या समझ पाएगा कोई इं शुभम शब्दों को,
लिखते हुए ज़हन में अभी भी आग है